मजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया है कि काली नदी पूर्वी जो कि विकास खण्ड खतौली के दस ग्राम (अंतवाडा, पलडी, रसूलपुर कैलोरा, खोकनी, वाजिदपुर खुर्द, गालिबपुर, जन्धेडी जाटान, जसौला, सिकन्दरपुर खुर्द एवं कढली) के किनारे स्थित है, के संरक्षण हेतु प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग एवं उप कृषि निदेशक, द्वारा संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में काली नदी पूर्वी मे उर्वरक एवं कीटनाशक जो कि वर्षा जल के साथ बहकर काली नदी मे चले जाते है तथा नदी के जल को प्रदूषित करते है, जिससे जलीय पर्यावरण को क्षति पँहुच रही है, के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उप कृषि निदेशक, द्वारा बताया गया कि काली नदी पूर्वी के किनारे स्थित ग्रामो के किसानो को नदी के किनारे स्थित कृषि भूमि पर कीटनाशक एवं उर्वरक का प्रयोग न कर जैविक खेती करने के लिये, तथा नदी के किनारे बहते हुए पानी (WATER RUNOFF) की रोकथाम के लिये तथा नदी के जल का नमूने ग्रहित कर विश्लेषण कराने के सम्बन्ध मे आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये कार्ययोजना / परियोजना तैयार की जायेगी






