
मुजफ्फरनगर।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार ने जिला पंचायत के सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्वाचक नामावलियों में नाम दर्ज करने तथा सिफ्टिड / मृतक मतदाता के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया है।
उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उसको अच्छे से प्राप्त करते हुए जो दायित्व दिए गए हैं, उनको अच्छे से निर्वहन करें। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने फॉर्म – 6,7,8 के भरे जाने के संबंध में,बूथ लेवल अधिकारियों के दायित्व एवं कर्तव्य के विषय में विस्तार पूर्वक अवगत कराया । इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अप्राजिता आर्यन, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आदि मौजूद रहे।







