मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सहारनपुर संयुक्त कृषि निदेशक डा. राजेश कुमार ने डीडी आफिस पहुंच कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों से फीडबैक ली है। जेडीए ने फसल बीमा योजना और सहफसली खेती के संबंध में किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए है।
जेडीए ने डीडी प्रमोद सिरोही और जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया से कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का कोई खिलवाड नहीं होना चाहिए। किसानों को सभी कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जानी चाहिए। वहीं नकली खाद, कीटनाशी पर प्रतिबंध करते हुए कडी कार्रवाई की जाए। कृषि अधिकारी के द्वारा बताया गया है जनपद में उर्वरक की कोई किल्लत नहीं है। किसानों को बडी आसानी के साथ उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। चैकिंग करते हुए उक्त लोगों के खिलाफ कडी कार्रवाई भी की जा रही है। जेडीए डा. राजेश कुमार ने कहा कि पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का पूरा लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के द्वारा की जाने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण किया जाए। इस दौरान डीडी प्रमोद सिरोही, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया आदि मौजूद रहे।







