मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
79वां स्वतंत्रता दिवस की तैयारी और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सीडीओ कंडाकर कमल किशोर देश भूषण ने अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक में अधिकारियों को विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए गए है। डीपीआरओ विभाग के द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में करीब 1.15 लाख तिरंगे बीडीओ के माध्यम से पहुंचाए गए है। वहीं प्रत्येक विधानसभा में पांच हजार से अधिक तिरंगे दिए गए है।
सीडीओ ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत 13 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों को दिए गए दायित्व को शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। सभी अपने-अपने कार्यालयों/घरों पर तिरंगा झण्डा फहराये और दूसरों को भी करें प्रेरित। सीडीओ ने जनपदवासियों से भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर आदर, सम्मान एवं देश प्रेम की भावना के साथ तिरंगा झण्डा फहराए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
