Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » केबिनेट मंत्री की शिकायत पर हटी एसडीएम सदर निकिता शर्मा, लगे थे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

केबिनेट मंत्री की शिकायत पर हटी एसडीएम सदर निकिता शर्मा, लगे थे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पिछले दिनों केबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने एसडीएम सदर निकिता शर्मा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एडीएम प्रशासन को जांच अधिकारी बनाया गया। एसडीएम सदर निकिता शर्मा के खिलाफ जांच चल रही है। उधर डीएम उमेश मिश्रा ने सदर तहसील से एसडीएम निकिता शर्मा को हटा दिया है। डीएम ने प्रवीण कुमार द्विवेदी को एसडीएम सदर नियुक्त किया है। वहीं वर्तमान एसडीएम सदर निकिता शर्मा का तबादला कर दिया गया है। निकिता शर्मा का तबादला जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार उनके व्यवहार को भी देखते हुए किया गया है। एसडीएम निकिता शर्मा हाल के दिनों में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से टकराव के चलते सुर्खियों में आई थीं। दोनों के बीच कई मुद्दों पर मतभेद की चर्चा प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में होती रही है। जिले में
प्रवीण कुमार द्विवेदी के के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उनको डीएम ने सदर SDM की जिम्मेदारी दी है। शहरवासियों को प्रशासनिक गति और पारदर्शिता की उम्मीदें हैं। उधर, निकिता शर्मा के तबादले को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर  निकिता शर्मा को हटाए जाने के  पीछे रालोद की जीत  की चर्चाएँ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल