मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


श्रीलंका के सिविल सर्वेन्ट दल ने मुजफ्फरनगर पहुंच कर सीएम योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था और डेवलपमेंट को जाना है। विकास भवन में 42 प्रशिक्षु आईएएस-आईपीएस का भव्य स्वागत किया गया है। डीएम व एसएसपी के द्वारा सिविल सर्वेन्ट दल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया है। विकास भवन के सभागार में बैठक करते हुए इन अधिकारियों को कांवड यात्रा, शुकतीर्थ का इतिहास, विकास मॉडल और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई है।


विकास भवन के सभागार में डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने श्रीकंला के सिवलि सर्वेन्ट दल के साथ बैठक की है। सर्वप्रथम बैठक में प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगणों द्वारा प्रतिमंडल के सदस्यों को इन्ट्रोडक्शन दिया गया। बैठक में कांवड यात्रा से लेकर वायरल हुए पाकिस्तानी वीडियो, उस पर की गई कार्यवाही, रूमर कंट्रोल, जनपद में कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों को भी प्रशिक्षण का हिस्सा बनाया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक (अपराध) ने अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग प्रणाली से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रतिनिधिमंडल को विस्तार से जानकारी दी। डीएम उमेश मिश्रा और एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने जनपद की प्रशासनिक संरचना, राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार स्थानीय स्तर पर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल ने जनपद मुज़फ्फरनगर में पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय, कानून-व्यवस्था के संचालन और योजनाओं की प्रभावशीलता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने भारत की प्रशासनिक दक्षता और पुलिसिंग व्यवस्था को प्रेरणास्पद बताया।






