Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बिलासपुर कट पर बनेंगा ओवरब्रिज, एजेंसी नामित

बिलासपुर कट पर बनेंगा ओवरब्रिज, एजेंसी नामित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में जाम और दुर्घटनाओं से निज़ात के लिए बिलासपुर कट पर अब शीघ्र ही ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। यह ऐतिहासिक निर्णय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की संवेदनशीलता व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व तथा राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की निरंतर पहल का परिणाम है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा बार-बार इस विषय को प्राथमिकता पर उठाया गया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि बिलासपुर कट चौराहा हर समय व्यस्त रहने के कारण यहाँ जाम लगा रहता है। आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। उनकी इस गंभीर पहल पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को बिलासपुर कट पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिलासपुर कट पर प्रस्तावित ओवरब्रिज की व्यवहार्यता और तकनीकी परीक्षण के लिए कार्य स्वतंत्र परामर्शदाता संस्था मैसर्स एल. एन. मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. को सौंपा जा चुका है। साथ ही यह प्रस्ताव भविष्य में छह लेन के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में सम्मिलित किया जाएगा। इस निर्णय से शहरवासियों को न केवल वर्षों पुरानी ट्रैफिक समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और जीवन की गति को नई दिशा भी मिलेगी। यह ओवरब्रिज विकास का प्रतीक ही नहीं, सरकार की जनसंकल्पना का भी प्रमाण है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल