मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डीएम उमेश मिश्रा ने एसडीएम, एक्सईएन, तहसीलदार समेत 45 अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी है। इन अधिकारियों के द्वारा आईजीआरएस पर आयी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया है। वहीं शिकायकर्ता से जांच करते हुए सम्पर्क भी नहीं किया गया है। इस मामले में डीएम ने कडी नाराजगी भी जताई है।
डीएम ने अभियन्ता जल निगम ग्रामीण, अधिशासी अभियन्ता विद्युत-नगरीय, तहसीलदार-जानसठ, अधिशासी अभियन्ता लो०नि०वि०प्रान्तीय खण्ड, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, तहसीलदार खतौली, तहसीलदार-बुढाना, तहसीलदार-सदर, सहायक विकास अधिकारी-मोरना, सहायक विकास अधिकारी-बुढाना, उपजिलाधिकारी-खतौली, उपजिलाधिकारी-सदर, खण्ड, विकास अधिकारी-शाहपुर, अधिशासी अभियन्ता-यांत्रिकी को अंतिम चेतावनी दी है। वहीं सहायक विकास अधिकारी-शाहपुर, अधिशासी अभियंता-सिंचाई, ईओ नगर पंचायत शाहपुर, सहायक विकास अधिकारी-बघरा, उपजिलाधिकारी-जानसठ, सहायक विकास अधिकारी-चरथावल, सहायक विकास अधिकारी-सदर, चकबन्दी अधिकारी खतौली, ईओ नगर पालिका परिषद खतौली, खण्ड शिक्षा अधिकारी-खतौली, खण्ड विकास अधिकारी-जानसठ, खण्ड विकास अधिकारी-पुरकाजी, सहायक विकास अधिकारी-जानसठ, चकबन्दी अधिकारी सदर, जिला अग्रणी प्रबन्धक, एआरएम रोडवेज, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी नगर, एआर कोपरेटिव, जिला कमान्डेन्ट होमगार्ड, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी चरथावल, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी बघरा, पूर्ति निरीक्षक सदर, उपजिलाधिकारी-बुढाना, ईओ नगर पंचायत भौकरहेडी, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी पुरकाजी, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी शाहपुर, पूर्ति निरीक्षक बुढाना, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक खतौली, पूर्ति निरीक्षक जानसठ,अधिशासी अभियन्ता, विद्युत-नोडल को अंतिम चेतावनी जारी की गई है। डीएम ने इन सभी अधिकारियों को आवदेक से सम्पर्क/स्थलीय निरीक्षण की सूची संलग्न कर इस निर्देश के साथ भेजी गयी थी कि प्रत्येक शिकायती प्रार्थना पत्र के सापेक्ष जांचाधिकारी द्वारा अपलोड की गयी जांचाख्याओं का अपने स्तर पर परीक्षण करालें। यदि किसी भी जांचाधिकारी द्वारा उक्त संदर्भों का गुणवत्तापरक निस्तारण नही किया है तो दोषी अधिकारी का स्पष्टीकरण/कठोर चेतावनी/प्रतिकूल प्रविष्टिी/उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए आख्या 07 दिवस के भीतर उपलब्ध कराए। लेकिन वांछित स्पष्टीकरण अभी तक अप्राप्त है। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को आईजीआरएस संदर्भों की शिकायतों की शिकायत जांच के समय संपर्क न करने तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने पर निमित्त अंतिम चेतावनी प्रदत्त की हैं।







