Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सहारनपुर मंडलायुक्त की समीक्षा में डीपीआरओ की स्थिति खराब

सहारनपुर मंडलायुक्त की समीक्षा में डीपीआरओ की स्थिति खराब

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सहारनपुर मंडलायुक्त के द्वारा की गई सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा में डीपीआरओ को स्थिति खराब रही है। इस मामले में मंडलायुक्त के द्वारा कडी नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी है। वहीं डीएम उमेश मिश्रा के द्वारा भी नाराजगी जताई गई है। वहीं कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए है। उधर प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी मिलने पर डीपीआरओ का पूरे दिन मूड ऑफ रहा है। उन्होंने कई कर्मचारियों को फटकार भी लगाई है।
सहारनपुर मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने सहारनपुर के सर्किट हाउस के सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यो की समीक्षा की है। इस बैठक में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण भी शामिल रहे है। विकास कार्यों की समीक्षा करने पर कई अधिकारियों की स्थिति खराब आयी है। जिसमें मुजफ्फरनगर डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव की स्थिति सबसे अधिक खराब बतायी जा रही है। उनके द्वारा विकास कार्यों में लापरवाही बरती गई है। एसबीएम से संबंधित कार्यों में भी उदासीनता दिखाई गई है। इस मामले में मंडलायुक्त ने डीपीआरओ को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी है। उधर डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव का कहना है कि उनके द्वारा कुछ ही दिन पहले डीपीआरओ का चार्ज लिया गया है। इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फिर भी प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी को लेकर डीपीआरओ का पूरे दिन मूड ऑफ रहा है। उन्होंने कई लिपिकों को जमकर फटकार लगाई है। वहीं कार्य शैली में सुधार करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल