August 17, 2025 1:42 am

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जनपद की 487 ग्राम पंचायतों में 20.16 लाख जनसंख्या, सूची हुई चस्पा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जनपद की 487 ग्राम पंचायतों में 20.16 लाख जनसंख्या, सूची हुई चस्पा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जनपद की 487 ग्राम पंचायतों की कुल संख्या का डाटा तैयार किया गया है। जनपद में पहले 498 ग्राम पंचायत थी। इन ग्राम पंचायतों में 21 लाख 71 हजार 806 जनसंख्या थी। नगर पालिका मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार होने पर सदर क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायत और चरथावल ब्लाक की एक ग्राम पंचायत शहरी क्षेत्र में शामिल हो गए। जिस जनपद में 487 ग्राम पंचायत रह गई है। जिस कारण इन ग्राम पंचायतों में 20 लाख 16 हजार 740 जनसंख्या रह गई है। डीपीआरओ विभाग के द्वारा जनसंख्या की सूची को मुख्यालय और ब्लाक स्तर पर चस्पा किया गया है। जनपद की 487 ग्राम पंचायतों में से 486 ग्राम पंचायतों के परिसीमन में कोई परिवर्तन नहीं होगा। केवल खतौली ग्रामीण में जनसंख्या के आधार पर नया परिसीमन होगा। वहीं सदर, चरथावल और खतौली क्षेत्र पंचायत में आंशिक रूप से परिसीमन में परिवर्तन होगा।
——————————
जनपद की ग्राम पंचायतों में कुल जनसंख्या की सूची
ब्लाक पंचायत की संख्या वर्तमान में जनसंख्या
बघरा 48 222694
बुढाना 60 279316
चरथावल 58 215586
जानसठ 61 246837
खतौली 84 273463
मोरना 50 224083
सदर 43 219557
पुरकाजी 43 153471
शाहपुर 40 180833
योग 487 2016740

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल