August 17, 2025 1:46 am

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कांवड यात्रा में शिव भक्तों की सेवा में तत्पर रही ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बारिश व जलभराव के बीच खुलवाए नाले व सीवर के ब्लॉकेज

कांवड यात्रा में शिव भक्तों की सेवा में तत्पर रही ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बारिश व जलभराव के बीच खुलवाए नाले व सीवर के ब्लॉकेज

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार को हुई झमाझम बारिश से शिव चौक पर जलभराव हो गया। शिवरात्रि का त्योहार और कांवड यात्रा के मध्यनजर नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह स्वयं बारिश के बीच मौके पर पहुंची। यहां पर उन्हें कोई सफाई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। ईओ ने फोन कर सफाई कर्मचारियों और नाला गैंग को बंलवाया। करीब दो घंटे बारिश और जलभराव में रखकर नाले और सीवर के ब्लॉकेज खुलवाए। इसके बाद चंद मिनटों में सड़कों से पानी उतर गया।कांवड यात्रा को लेकर नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट रहे है। कांवड मार्ग पर सफाई, लाइट, पेयजल आदि सभी व्यवस्था दुरूस्त रखने का प्रयास किया गया है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने लगन और भक्ती भाव के साथ कांवड यात्रा में कार्य किया है। बुधवार को शिवरात्रि के त्योहार पर झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके बाद शिव चौक पर जलभराव हो गया। यह जानकारी मिलने पर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह छाता लगाकर बारिश के बीच शिव चौक पर पहुंची। उन्होंने करीब दो घंटे सड़क पर रहकर बारिश और जलभराव के बीच नालों की विशेष सफाई और ब्लॉकेज आदि खुलवाए है। इस दौरान तीन स्थान कोतवाली के पास, तुसली पार्क के पास और सिटी डाक घर के सामने सीवर ब्लॉक मिले, जिन्हें खुलवाया गया। इसके बाद सड़कों से पानी उतर गया।

राशिफल