Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कावड़ यात्रा के दृष्टिगत किया निरीक्षण

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कावड़ यात्रा के दृष्टिगत किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पुलिस व प्रशासन पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। इसी क्रम मे  एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जोहरी द्वारा कांवड़ रुट का निरीक्षण करते हुए कावंड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस व राजस्व कर्मियों को ड्यूटी सम्बन्धी आवश्य़क दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान एसडीएम बुढ़ाना द्वारा कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिस व राजस्व कर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवड मार्ग पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने, कांवडियों/श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने, यदि किसी श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा छोटी/बडी सूचना से तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही एसडीएम बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी ने पुलिस चौकी कस्बा शाहपुर पर शिवभक्त श्रद्धालुओं से वार्ता भी की साथ ही एसडीएम बुढ़ाना द्वारा श्रद्धालुओं को अवगत कराया गया कि किसी प्रकार की असुविधा/परेशानी होने पर डॉयल-112 अथवा कंट्रोल रूम पर कॉल कर सकते है, मुजफ्फरनगर पुलिस/प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल