Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » चेयरपर्सन ने दो वार्डों में किया डेढ करोड के विकास कार्यों का लोकार्पण

चेयरपर्सन ने दो वार्डों में किया डेढ करोड के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सावन के पहले सोमवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के दो वार्डों में करीब डेढ करोड से तैयार आठ सीसी सड़कों और एक नाला निर्माण का लोकार्पण किया है। वहीं चेयरपर्सन ने कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए तमाम व्यवस्थाओं को परखा है, वहीं कर्मचारियों की ड्यूटी को भी चेक किया है। इसके अलावा नवल्टी चौक पर नाले के सफाई कार्य को भी देखा है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप राज्यमंत्री कपिल देव के साथ वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा में 05 सीसी सड़कों और एक करीब तीस मीटर नाले के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि इस नाले के निर्माण होने से कूकड़ा की तीन बस्तियों को बेहतर जल निकासी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पालिका के विभिन्न मदों से प्राप्त धनराशि के अन्तर्गत करीब 80 लाख रुपये की लागत से कराये गये विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है। इसके बाद चेयरपर्सन ने वार्ड संख्या 26 में करीब 65 लाख रुपये की लागत से घास मंडी, ब्रह्मपुरी और अंसारी रोड लिंक मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, महामंत्री सुशील गोयल, वार्ड सभासद प्रशांत गौतम, सभासद नवनीत गुप्ता, सभासद अनुज कुमार, प्रशांत गौतम, रविन्द्र चौधरी, आदेश गौतम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल