Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ईओ ने मौके पर पहुंचकर कांवड मार्ग की लाइटों को कराया सहीं

ईओ ने मौके पर पहुंचकर कांवड मार्ग की लाइटों को कराया सहीं

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

रात्रि में कांवड मार्ग बामनहेडी पर लगी अस्थाई लाइटें खराब हो गई। जिस कारण कांवड मार्ग पर अंधेरा छा गया। शिकायत मिलने पर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह मौके पर पहुंची। उन्होंने अपनी निगरानी में अस्थाई लाइटों को सहीं कराया और कांवड मार्ग को रोशन कराया। उन्होंने ठेकेदार को पथ प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त रखने के सख्त निर्देश दिए है।
कांवड मार्ग पर नगर पालिका के द्वारा अस्थाई लाइटें लगाई गई है। रात्रि में बामनहेडी कांवड मार्ग पर लगी अस्थाई लाइटें अचानक खराब हो गई। जिस कारण पूरे कांवड मार्ग पर अंधेरा छा गया। कुछ कांवडियों ने इसकी शिकायत शिव चौक पर बने कांवड कंट्रोल रूम को दी। जानकारी मिलने पर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह रात्रि में ही मौके पर पहुंची। उन्होंने ठेकेदार को फोन करते हुए खराब लाइटों को सहीं कराया। कांवड मार्ग फिर से रोशन होने पर कांवडियों को सुविधा का लाभ मिला। ईओ ने ठेकेदार से कहा कि रात्रि में कांवड मार्ग की लाइटें किसी भी हालत में बंद नहीं होनी चाहिए। कांवड मार्ग रात्रि में रोशन रहना चाहिए। उन्होंने पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल