Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पावर कारपोरेशन की एमडी ने एक्सईएन खतौली को लगाई फटकार, जेई सिसौली को सस्पेंड

पावर कारपोरेशन की एमडी ने एक्सईएन खतौली को लगाई फटकार, जेई सिसौली को सस्पेंड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन मेरठ एमडी आईएएस ईशा दुहन ने विकास भवन के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए खतौली एक्सईएन देवेन्द्र कुमार को फटकार लगाई है। वहीं सिसौली जेई रविन्द्र कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है। वहीं राजस्व वसूली कम और खराब कार्य प्रणाली को लेकर करीब 56 जेई को चार्जशीट जारी की गई है। इसके अलावा कई बिजली अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। एमडी ईशा दुहन ने कांवड मार्ग का भी निरीक्षण किया है।


प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन ने मेरठ से उत्तराखण्ड बार्डर तक कांवड यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। सर्वप्रथम एमडी ने राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तराखण्ड बार्डर पुरकाजी पहुंचकर विद्युत पोलों पर 08 फीट तक कवर करने, लाईन क्रासिंग पर गार्डिंग आदि विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एमडी ने स्वयं टेस्टर से पोल पर करंट लीकेज की जांच की। पुरकाजी से भूराहेडी चौक पुरकाजी की ओर जाने वाले जीटी रोड, ट्रांसफार्मर की फेन्सिंग, बैरिकेटिंग एवं विद्युत लाईनों की गार्डिंग आदि की जांच की। कांवड मार्ग पर पडने वाले सभी ढाबों, पंडाल आदि के संयोजनों का लोड आदि चैक करने के निर्देश दिए। गंगनहर खतौली में प्रबन्ध निदेशक ने कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। गंगनहर स्थित एक शिविर में संयोजन न होने पर उन्होंने अधिशासी अभियन्ता, खतौली को फटकार लगायी। अस्थायी संयोजन शीघ्र निर्गत करने के निर्देश दिये। गंगनहर स्थित ट्रांसफार्मर को चैक करने पर ट्रांसफार्मर के आस-पास सफाई व्यवस्था नहीं होने पर प्रबन्ध निदेशक ने नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान एनके मिश्र, निदेशक (तकनीकी), पवन कुमार अग्रवाल मुख्य अभियन्ता, एसई मनोज कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता ने बताया
एमडी ने कांवड मार्ग का निरीक्षण किया और विकास भवन के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की है। सिसौली जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है। वह काफी समय से गायब चल रहा है। इसके अलावा करीब 56 जेई को चार्जशीट जारी की गई है। कई अधिकारियों को चेतावनी नोटिस दिए गए है।
पवन अग्रवाल, मुख्य अभियंता

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल