Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पीएम सौर ऊर्जा को 6437 लाभार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

पीएम सौर ऊर्जा को 6437 लाभार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए करीब 6437 लाभार्थियों के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इनमें से करीब 3302 लाभार्थियों के यहां पर सोलर पैनल की स्थापना भी हो चुकी है।
परियोजना प्रभारी यूपीनेडा भजन सिंह ने बताया कि वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन करने हेतु सूर्य उदय बूथ कैम्पों का आयोजन किया गया है। जनपद कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील, नगर पालिका/नगर पंचायत, विकास खण्ड, रेलवे स्टेशन, मैन पोस्ट ऑफिस नई मंडी, मुख्य बैंक शाखा पीएनबी, एसबीआई, विद्युत विभाग के कार्यालयों एवं मुख्य अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वैण्डरों द्वारा सूर्य उदय बूथ कैम्प लगाये गये है। जिसमें कैनोपी, बैनर लगाकर तथा पम्पलेट वितरण कर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रचार-प्रसार किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में अभी तक 6437 लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसमें स्थापित संयंत्रों की संख्या 3302, निरीक्षण संयंत्रों की संख्या 2974 अनुदान स्वीकृत 2820 तथा 2654 को अनुदान प्राप्त हुआ है। जनपद में वैण्डर्स द्वारा योजना का प्रचार-प्रसार कर लाभार्थियों के यहां संयंत्रों की स्थापना की जाती है। वर्तमान में जनपद में 53 वैण्डर्स है। लाभार्थियों को रजिस्ट्रेशन हेतु बिजली का बिल, बैक पास बुक, आधार कार्ड व एक फोटो वैण्डर्स को देनी होगी। रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल