Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एआरटीओ प्रवर्तन की बडी कार्रवाई, पांच ओवरलोड ट्रक व दो स्कूली वाहन सीज, 4.68 लाख जुर्माना

एआरटीओ प्रवर्तन की बडी कार्रवाई, पांच ओवरलोड ट्रक व दो स्कूली वाहन सीज, 4.68 लाख जुर्माना

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने खतौली क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाते हुए बडी कार्रवाई की है। उन्होंने पांच ओवरलोड ट्रक और दो स्कूली वाहनों को सीज किया है। इन दोनों स्कूली वाहनों के कागजात समाप्त हो गए थे। उन्होंने कार्रवाई करते हुए करीब 4 लाख 68 हजार 980 रुपए का जुर्माना लगाया है।
एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा लगातार गतिशील रहते हुए वाहन चैकिंग अभियान के दौरान कडी कार्रवाई कर रहे है। सरकार को राजस्व को हानि पहुंचाने वाले ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर समन शुल्क वसूला जा रहा है। बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा न खतौली क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 5 ओवरलोड ट्रक व दो विद्यालय के वाहन जिनके कागजात समाप्त हो गए उन्हें कार्रवाई करते हुए सीज किया है। उन्होंने करीब 4,68,980 रुपये का जुर्माना भी लगाया हैं। उन्होंने कहा कि अभियान लगातार चलता रहेगा। इस चैकिंग अभियान के चलते विभिन्न मार्गों पर वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए वाहनों को मार्गों के किनारे खड़ाकर फरार हो गए। जिसके चलते मार्गों पर सन्नाटा पसर गया। वाहन चालक एआरटीओ के द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के समाप्त होने की पल पल की जानकारी अपने लोगों के जरिए लेते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल