मुज़फ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव घिस्सुखेड़ा में कुछ शरारती तत्वों ने गुरु गोरखनाथ जी की मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना से गांव में भारी आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिले पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

Author: hindustancitynews
Post Views: 69






