मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

एसडी मैनेजमेंट कॉलेज में छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड उनके साथ मारपीट और अभद्रता करते हैं। छात्रों का दावा है कि पहले भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। गार्डों के रवैये को लेकर छात्रों में आक्रोश, कॉलेज प्रबंधन से कार्रवाई की मांग।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 82






