मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में सांसद हरेन्द्र मलिक ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की है। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए है।
बैठक में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सांसद हरेन्द्र मलिक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को प्रमुख दिशा निर्देश जारी किए सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। जनकल्याणकारी योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन, दिव्यांग उपकरण वितरण व दिव्यांग, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन,वृक्षारोपण, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की, गन्ना किसानों का भुगतान, श्रमिकों के मानदेय और सड़कों के निर्माण मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जाए। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण, आम जनता से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक लाभ धरातल पर दिखना चाहिए ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम उमेश मिश्रा ने सांसद को आश्वासन दिया की बैठक में जो दिशा निर्देश गए, उनका संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक अनुपालन कराया जाएगा। इस दौरान बिजनौर सांसद चन्दन चौहान, बुढाना विधायक राजपाल बालियान, नरेन्द्र सिंह, डीएम उमेश मिश्रा , सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह, सचिव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कुंवर बहादुर सिंह ,जिला विकास दिग्विजय नाथ तिवारी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार तेवतिया, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया आदि मौजूद रहे।







