Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शेरनगर प्रकरण में ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई, हटाया

शेरनगर प्रकरण में ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई, हटाया

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर प्रकरण में डीडीओ प्रमोद यादव ने ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है। विजय कुमार को सदर ब्लाक से हटाकर चरथावल ब्लाक में भेजा गया है। शेरनगर में तालाब की सफाई न होने के कारण तीन वर्षीय बच्चे की कवाडे में अटक कर मौत हुई थी। बच्चे का शव कई दिन बाद बरामद हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त ग्राम विकास अधिकारी पर कडी कार्रवाई होनी चाहिए।
कई दिन पूर्व हुई बारिश में गांव शेरनगर के एक खुले नाले में रोहताश प्रजापति का तीन वर्षीय मासूम पुत्र अवि बहकर गांव के तालाब तक पहुंच गया। जिसके बाद वह लापता हो गया। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि गांव का प्रत्येक व्यक्ति व्याकुल और स्तब्ध हो उठा। जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से राहत और बचाव कार्यों को सक्रिय किया। मेरठ से विशेष नाविक टीम को बुलाकर तालाब व नाले में बच्चे की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया गया। कई दिन बाद उक्त बच्चा का शव तालाब से बरामद किया गया। तालाब के कबाडे में बच्चा अटका रहा। इस तालाब की सफाई न होने के कारण यह हादसा हुआ है। डीडीओ प्रमोद यादव ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार पर कार्रवाई की गई है। उन्हें सदर ब्लाक से हटाकर चरथावल ब्लाक में भेजा गया है। इसके अलावा अन्य ग्राम विकास अधिकारी व सचिव के भी ट्रांसफर किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल