मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार को जिला पंचायत के सभागार में एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह की अध्यक्षता में आइजीआरएस की बैठक हुई। एडीएम प्रशासन ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्देश दिए शासन के सत्य निर्देश हैं कोई भी जन शिकायत व जन समस्याएं डिफाल्टर की श्रेणी में ना पहुंच पाए। इससे पहले उनका निस्तारण हो जाए, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने जल जीवन मिशन ग्रामीण, खंड शिक्षा अधिकारी पुरकाजी, जानसठ, एडीओ पंचायत पुरकाजी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बुढ़ाना, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पशु चिकित्सा अधिकारी शाहपुर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों को सही फीडबैक लेते हुए निर्धारित समय सीमा के अन्दर तथा गुणवत्ता परक निस्तारित कराएं। जिससे कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न रहे। जनपद की रैकिंग में सुधार आ सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। असंतुष्ट फीडबैक संदर्भों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण कराएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। दुवारा 17 सितंबर को समीक्षा की जाएगी, यदि सुधार नहीं आया तो संबंधित विभाग के अधिकारी एवं लिपिक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित शिकायती प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदर्भों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक पर विशेष ध्यान दिया जाए शत-प्रतिशत संतुष्टि का फीडबैक प्राप्त करने के उपरांत ही संदर्भों का निस्तारण करे।






