Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बघरा में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, चली बेल्ट और लात-घूंसे

बघरा में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, चली बेल्ट और लात-घूंसे

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

तितावी थाना क्षेत्र के बघरा कस्बे में कल्याणकारी इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना बघरा कस्बा चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई।
वायरल वीडियो में छात्रों के दोनों गुट आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चलती नजर आ रही हैं। मारपीट के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल