मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

श्री राम कालेज के समीप जल निगम विभाग द्वारा 9 करोड़ की लागत से 1.40 किलोमीटर लम्बा नाला व सड़क का रेशु फाटक से अलमासपुर नाले तक हो गया निर्माण शुरू कर दिया गया है।


मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप श्रीराम कॉलेज डायरेक्टर ने किया हवन पूजन करके शुभारंभ किया है। इस दौरान बीजेपी क्षेत्रीय सभासद ममता बालियान ,सभासद देवेश कौशिक सहित नेता काफी संख्या में मौजूद रहे है।

ईओ नगरपालिका पवन कुमार जल निगम एक्शन अबू जैद सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे है। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पूरे निर्माण कार्य का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाएं जानी ओर संबंधित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था करने के दिशा निर्देश दिए है।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 180






