Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » किसानों को कृषि विभाग ने दी तोरिया बीज की मिनीकिट

किसानों को कृषि विभाग ने दी तोरिया बीज की मिनीकिट

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में कृषि विभाग के द्वारा किसानों को तोरिया बीज की मिनीकिट दी गई है। तोरिया बीज की मिनीकिट के लिए ऑन लाइन बुकिंग कर प्राप्त कर सकते है। अभी तोरिया की बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है। जनपद में तोरिया मिनीकिट की बुकिंग अभी तक 08 कृषको द्वारा की जा चुकी है। जिसमें 05 कृषको का चयन स्वत: हो गया है।
जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि जनपद में तोरिया बीज मिनीकिट की प्रजाति आजाद चेतना एवं सामान्य वितरण के लिये तोरिया प्रजाति पीटी 508 उपलब्ध है। तोरिया प्रताति की बुवाई का उपयुक्त समय चल रहा है। इसलिये खेत जुताई लायक होने पर जुताई करते हुए तोरिया की अविलम्ब बुवाई कर ले। यह फसल 90 से 95 दिन में पककर तैयार हो जाती है। कैश काप के रूप में इससे इच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। तोरिया बीज मिनिकिट फसल का 2 किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट नि:शुल्क प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषको के द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर राजकीय कृषि बीज भण्डरो से प्राप्त किया जायेगा। जो पूरी तरह से पारदर्शी है। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर ऑनलाईन पात्र आवेदको में मध्य ऑनलाइन ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियो का चयन किया जायेगा। चयनित कृषको को राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज मिनीकिट वितरित कराया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल