Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » चितौडा में 448 व बघरा कृषि विज्ञान केन्द्र पर 554 किसानों को दिया प्रशिक्षण

चितौडा में 448 व बघरा कृषि विज्ञान केन्द्र पर 554 किसानों को दिया प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

आत्मा योजना के अन्तर्गत दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यकम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा एवं चितोडा पर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनपद के समस्त ब्लाको से कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा पर 554 कृषक और कृषि विज्ञान केन्द्र चितौडा पर 448 कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र चितोडा में मंच का संचालन डा संजीव कुमार के द्वारा किया गया। उनके द्वारा बीज उत्पादन कि नवीनतम तकनीको पर प्रकाश डाला गया। डा. यशपाल सिंह कृषि वैज्ञानिक केवीके चितौडा द्वार फलों के उत्पादन एवं बागवानी सम्बधित जानकारी कृषकों को साझा की गई। डा० रीना देवी कृषि वैज्ञानिक ने फसल अवशेष प्रबन्ध के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। डा. पूजा कृषि वैज्ञानिक ने कृषको को मिलट्स (श्री अन्न) से मिलने वाले लाभ एवं मिलेट्स से बनाये जाने वाले खाद्यय पदार्थ की पौष्टिकता व स्वास्थ्य पर पडने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी। मिलट्स (श्री अन्न) को उगाने हेतु कृषको का उत्साहवर्धन किया गया। डा. उत्तम वर्मा जीएम शुगर कैन मन्सुरपुर मिल ने गंन्ने मे कीट/बीमारी रेड रोट, गन्ने की टॉप बोरर, के बचाव के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ गन्ना बीज शोधन के बारे मे बताया गया। डा. हंसराज कृषि वैज्ञानिक द्वारा मिलट्स (श्री अन्न) से मिलने वाले लाभ, उत्पादन एवं प्राकृतिक खेती सम्बंधित जानकारी कृषकों को साझा की गई। डा. दीपक के द्वारा कृषको को पशु के रख रखाव और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल