Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नरा और हरसोली में इंटरलॉकिंग सड़कों का मंत्री ने किया लोकार्पण

नरा और हरसोली में इंटरलॉकिंग सड़कों का मंत्री ने किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरा एवं ग्राम हरसोली में लगभग ₹34 लाख की लागत से कराए गए इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्यों का लोकार्पण  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप द्वारा किया गया।

राज्य मंत्री ने अपनी विधानमंडल विकास निधि से ग्राम नरा में 135 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण ₹15 लाख की लागत से तथा ग्राम हरसोली में 235 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण ₹19 लाख की लागत से कराया है। दोनों विकास कार्यों की कुल लागत ₹34 लाख है।
लोकार्पण के अवसर पर दोनों गांवों में क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने माननीय मंत्री  का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात आयोजित सभा में हजारों की संख्या में ग्रामीण, क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्राम वासियों ने कहा कि इंटरलॉकिंग सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और बरसात सहित अन्य मौसम में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल