Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मानकों के विपरित दौड रहे वाहनों पर कार्रवाई के आदेश

मानकों के विपरित दौड रहे वाहनों पर कार्रवाई के आदेश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डीएम उमेश मिश्रा ने जूम एप के माध्यम से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की है। उन्होंने एआरटीओ को सड़कों पर अनफिट दौड रहे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और नगर पालिका को शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करने के निर्देश दिए है। वहीं लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के निर्देश दिए है।
बैठक में प्रर्वतन की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से किये जाने हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की गई। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों में एआरटीओ को अनफिट वाहन प्रयोग में न लिया जाये इसके लिए निर्देशित किया गया है। इस सम्बन्ध में समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्य को नोटिस निर्गत किये जाने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉटों के चिन्हांकन व उनके अल्पकालीन सुधार का कार्य कराये जाने हेतु एनएचएआई और लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वर्ष 2026 में सृजित नये ब्लैक स्पॉटों के सुधारीकरण के कार्य को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने एवं लाईसेंस चेक किये जाने और अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने हेतु हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल