मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में डीएम उमेश मिश्रा के प्रतिनिधि सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देवभूषण की अध्यक्षता में कृषि यंत्रों के लिए ई लाटरी से किसानों का चयन हुआ है। ई लाटरी के द्वारा जनपद में करीब 66 किसानों का चयन हुआ है। इन किसानों को विभिन्न कृषि यंत्र ई लाटरी के माध्यम से दिए गए है।


कृषि यन्त्रो की समस्त योजनाओ के अन्तर्गत सैकडों किसानों के द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रो यथा (रोटावेटर, हैरो, लेजर लेण्ड लेवलर, सुपर सीडर, किसान ड्रोन, मल्वर, सुपर सीडर, एम०बी०प्लाऊ, रोटावेटर, हैरो, कल्टीवेटर, रीपर कम्बाईन्डर, कम्बाईन हार्वेस्टर विद सुपर एस० एंव कस्टम हायरिंग सेन्टर इत्यादि) पर अनुदान हेतु ऑनलाईन बुकिंग की गयी थी। जनपद में कृषि यंत्रो के अनुदान हेतु कृषको का ई-लॉटरी के माध्यम से ऑनलाईन चयन हुआ है। जिसके चयन का मैसेज कृषक के पंजीकृत मोबाईल पर स्वत: चला गया है। डीडी प्रमोद सिरोही ने बताया कि जनपद में ई लाटरी के माध्यम से 66 किसानों का विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि अगर किन्ही कारणो से चयनित कृषक के द्वारा निर्धारित अवधी (मोबाईल पर मैसेज में प्राप्त) तक बिल अपलोड नही किया जाता है तो उनका चयन स्वत: निरस्त हो जायेगा। ई-लॉटरी में जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी के प्रतिनिधी, अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक, पीएनबी व प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा और किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।






