Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विछड़ा हुआ 12 वर्षीय भोला, थाना नई मण्डी पुलिस किया सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द

विछड़ा हुआ 12 वर्षीय भोला, थाना नई मण्डी पुलिस किया सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना नई मण्डी क्षेत्रान्तर्गत बागोवाली चौराहे पर पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र  राजेन्द्र कुमार निवासी गौशाला नदी रोड, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा सूचना दी गई कि उनके मित्र  कपिल के साले का 12 वर्षीय पुत्र भोला लविश, जो कपिल के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहा था, थाना छपार क्षेत्र में कहीं गुम हो गया है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराते हुए पुलिस टीम गठित की गई तथा बालक की तलाश हेतु संबंधित मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 12 वर्षीय बालक भोला लविश को सिसौना से बागोवाली के मध्य मार्ग से सकुशल बरामद कर लिया गया।

बरामद बालक को सूचनाकर्ता  पुष्पेन्द्र कुमार एवं उनके साथी देवेन्द्र कुमार के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा बालक को सूक्ष्म जलपान कराकर उसकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा सकुशल उनके साथ रवाना किया गया।

थाना नई मण्डी पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता से कांवड़ यात्रा के दौरान बिछड़े 12 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों तक पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल