Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कंपोजिट विद्यालय में हुई चोरी का चार घंटे में खुलासा, दो आरोपी सामान के साथ पकडे

कंपोजिट विद्यालय में हुई चोरी का चार घंटे में खुलासा, दो आरोपी सामान के साथ पकडे

थाना तितावी पुलिस द्वारा कंपोजिट विद्यालय से खाद्य सामग्री व गैस सिलेन्डर आदि चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को मात्र 04 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार। कब्जे से चोरी किये गये 04 कट्टे राशन(गेंहू व चावल), 02 गैस सिलैण्डर, 02 गैस चूल्हा, 01 रेगूलेटर व 01 कूकर बरामद।

थाना तितावी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई ग्राम भमेला स्थित कंपोजिट विद्यालय के रसोईघर से राशन ,दो सिलेन्डर ,चूल्हा आदि चोरी हो गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तितावी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए मात्र 04 घण्टे के अन्दर 02 चोर अभियुक्तों को संजय की कूलर की फैक्ट्री के पास स्थित टयूबैल से ग्राम जसोई भमेला मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये 04 कट्टे राशन(गेंहू व चावल), 02 गैस सिलैण्डर, 02 गैस चूल्हा, 01 रेगूलेटर व 01 बरामद किये गये है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. सूरज पुत्र शिव चरण निवासी ग्राम भमेला थाना तितावी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 21 वर्ष
2. तुषार पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम भमेला थाना तितावी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 22 वर्ष

बरामदगी का विवरण-
✔️ 04 कट्टे राशन (गेंहू व चावल)
✔️ 02 गैस सिलैण्डर इण्डेन कंपनी के
✔️ 02 गैस चूल्हा
✔️ 01 रेगुलेटर
✔️ 01 कूकर एल्युमिनीयम धातु का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल