Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 21 रोडवेज बस समेत 54 वाहनों का हुआ चालान

21 रोडवेज बस समेत 54 वाहनों का हुआ चालान

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 05.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात नगर राधा रमण एवं यातायात प्रभारी  राकेश कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मंडी क्षेत्र में ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर चेकिंग अभियान का निरीक्षण करते हुए ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई कराई। अभियान के दौरान ओवर स्पीडिंग करते पाए गए 54 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 21 रोडवेज बसें भी शामिल हैं। अभियान का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा आमजन एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल