Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जमीन के बटवारे को लेकर हुई थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जमीन के बटवारे को लेकर हुई थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

वादी अंकित चौधरी निवासी ग्राम नूरनगर द्वारा थाना पुरकाजी पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि भूमि बंटवारे के विवाद को लेकर अभियुक्तगण दीपचन्द, अंशुल एवं जोनू उर्फ प्रताप ने एकराय होकर हथियारों से लैस होकर वादी के घर में घुसकर वादी, उसके पिता कृष्णपाल तथा भाई पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। फायरिंग के दौरान वादी के पिता कृष्णपाल के सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में थाना पुरकाजी पर मु0अ0सं0-129/2026 धारा 103(1), 109(1), 333, 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना पुरकाजी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 05.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को ग्राम नूरनगर बाईपास से ग्राम मारकपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 01 लाईसेंसी बन्दूक मय 05 जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 अवैध तमंचा मय 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. दीपचन्द पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम नूरनगर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
2. अंशुल पुत्र दीपचन्द निवासी ग्राम नूरनगर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

बरामदगी का विवरण-
✔️ 01 लाईसेंसी बन्दूक मय 05 जिन्दा कारतूस 12 बोर।
✔️ 01 अवैध तमंचा मय 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर।

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनका अपने भाई कृष्णपाल के साथ खेती की जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दिनांक 03.08.2026 को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी एवं झगड़ा हुआ, झगडे के दौरान हमने अपने लाईसेन्सी अस्लहा व अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें कृष्णपाल को गोली लग गयी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसके बाद हम लोग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गये थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल