Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में पूजा अर्चना करने को उमडी श्रद्धालुओं की भीड

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में पूजा अर्चना करने को उमडी श्रद्धालुओं की भीड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सावन माह के पहले सोमवार पर जनपद के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

नगर के शिव चौक समेत अन्य प्रमुख शिव मंदिरों सहित ग्रामीण क्षेत्र के कल्लरपुर कछौली में स्थित श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एंव शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में पूजा करने करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहे। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना में भाग लिया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिससे धार्मिक वातावरण और अधिक उल्लासपूर्ण हो गया।

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी गई। स्वयंसेवकों ने दर्शनार्थियों को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने में सहयोग किया। दिनभर शिवालयों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और पूरे जनपद में सावन के प्रथम सोमवार की आस्था एवं भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल