Home » Uncategorized » भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के छोटे भाई जुगमेंद्र मलिक का बीमारी के चलते निधन

भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के छोटे भाई जुगमेंद्र मलिक का बीमारी के चलते निधन

भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के छोटे भाई जुगमेंद्र मलिक का बीमारी के चलते निधन
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के छोटे भाई श्री जुगमेंद्र मलिक का आकस्मिक निधन हो गया है। वह 42 वर्ष के थे तथा अविवाहित थे। गांव में खेती करते थे। पिछले 2 माह से केंसर से पीड़ित थे। आज सुबह 3 बजे उन्होंने शाकुंतलम आवास विकास में धर्मेंद्र मलिक के आवास पर अंतिम सास ली। धर्मेंद्र मलिक के एक छोटा भाई था। इनका अन्तिम संस्कार उनके पैतृक गांव खरड में किया गया
श्री जुगमेंद्र मलिक का असमय निधन पूरे परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है।
निधन की सूचना पर प्रमोद त्यागी अध्यक्ष बार संघ, राजेन्द्र मलिक खाप चौधरी, मांगेराम त्यागी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, दिगंबर सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, सुधीर पंवार, अशोक बालियान, सुभाष चौधरी, अंकुर मुरादाबाद, राजकुमार तोमर मथुरा सहित सैकड़ो लोगों ने उनके आवास पर जाकर सांत्वना प्रदान की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल