Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नागरिकों की सुरक्षा को खरीदे गए दो डॉग कैचर वैन बनकर रह गई शोपीस

नागरिकों की सुरक्षा को खरीदे गए दो डॉग कैचर वैन बनकर रह गई शोपीस

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के भय से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका के द्वारा धरातल पर अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है। नगर पालिका ने आवारा कुत्तों को पकडने के लिए 16.94 लाख से दो डॉग कैचर वैन खरीदी है, लेकिन यह डॉग कैचर वैन कम्पनी बाग में खडे हुए जंग खा रही है। आवारा और खुंखार कुत्तों को पकडने के लिए अभी तक इस वैन का प्रयोग नहीं किया जा सका है। वहीं नगर पालिका के द्वारा इस मामले में टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया गया है।


आवारा कुत्तों का खौफ शहर में लगातार बढता जा रहा है। शहरी क्षेत्र की ऐसी कोई सड़क व गली मोहल्ला नहीं है जहां पर आवारा कुत्तों का आंतक न हो। सभी लोग आवारा कुत्तों को लेकर काफी भयभीत बने हुए है। काफी लोगों को आवारा कुत्तें अपना शिकार बना चुके है। शहरी क्षेत्र में करीब 10 हजार से अधिक आवारा कुत्तें है। रात्रि में यह सभी कुत्तें झुंड में एकत्र होकर हमला करते है। वहीं बाईक और कार आदि वाहनों के पीछे भी दौडते है। इस दौरान कई बार दुर्घटना हो चुकी है। शहर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी, साकेत, मल्हूपुरा, कच्ची सड़क, शाहबुद्दीनपुर रोड, मिमलाना रोड, खालापार, किदवईनगर, बकरा मार्किट, रामलीला टिल्ला, रामपुरी, जनकपुरी, केवल पुरी, पटेल नगर, नई मंडी आदि मोहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। रात्रि में शहर की विभिन्न गलियों से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।

आवारा कुत्तों का रात्रि में सड़कों पर पूरी तरह से कब्जा हो जाता है। उधर नगर पालिका ने आवारा कुत्तों से नगर वासियों को छुटकारा दिलाने के लिए दो डॉग कैचर वैन वाहन खरीदे है। दो डॉग कैचर वैन को खरीदने के लिए नगर पालिका करीब 16.94 लाख रुपए खर्च किए है। इसके लिए नगर पालिका ने जैम पोर्टल के माध्यम टेंडर निकाला था। काफी दिनों से दो डॉग कैचर वैन कम्पनी बाग में खडी है। यहां पर इनमें जंग भी लग गया है। वहीं बरसात में टायर भी खराब होने लगे है, लेकिन नगर पालिका के द्वारा अभी तक इसका प्रयोग नहीं किया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अन्नू चौधरी ने बताया कि इसके लिए टेंडर निकाला गया है। जिस फर्म का टेंडर निकलेगा उसे दोनों डॉग कैचर वैन आवारा कुत्तों को पकडने के लिए दी जाएगी। अभी टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल