Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कांवड मार्ग की दुर्दशा देख दंग रह गई चेयरपर्सन, सुधार करने के दिए सख्त निर्देश

कांवड मार्ग की दुर्दशा देख दंग रह गई चेयरपर्सन, सुधार करने के दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जुलाई माह से सावन शुरू होने जा रहा है। सावन माह में शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बम बम के जयकारे लगाते हुए जनपद से गुजरते है। कांवड यात्रा की तैयारियों को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका के अधिकारियों और सभासदों के साथ कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। चेयरपर्सन को कांवड मार्ग की खस्ता हालत मिली। बझेडी रोड पर जलभराव और कीचड से लोग जूझते हुए मिले। कांवड मार्ग पर काफी गड्ढे मिले। कांवड मार्ग की ऐसी हालत देख चेयरपर्सन ने कडी नाराजगी जताई। वहीं 48 घंटों के अंदर कांवड मार्ग को सहीं करने के निर्देश दिए।


चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शिव चौक से लेकर अहिल्याबाई चौक होते हुये बझेडी अन्डर पास तक कार्वेड मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कावेंड मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पाए गए। साथ ही कच्ची सडक मार्ग स्थित डिवाईडरो की हालत भी बहुत खराब स्थिति में पायी गयी। जिस पर तत्काल ही निर्माण विभाग के जेई को सडक पेच वर्क के साथ-साथ डिवाईडरो की मरम्मत का कार्य कराने के निर्देश दिए गए। कांवड मार्ग पर भरे पानी को पम्प से निकलवाने के निर्देश दिए गए। वहीं कांवड मार्ग पर 39 लाख से नाला निर्माण शीघ्र कराने के निर्देश दिए। कांवड मार्ग की विशेष सफाई कराने के निर्देश दिए है।

इस दौरान सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशान्त गौतम, नवनीत गुप्ता, अनुज कुमार, अमित पाल, योगेश मित्तल, अर्जुन प्रजापति, रजत धीमान, ईओ प्रज्ञा सिंह, जेई कपिल कुमार, राजीव सोनकर, जितेन्द्र सैनी, प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, अमरजीत, सन्दीप यादव, मनोज पाल आदि मौजूद रहे।

प्राचीन शिव मन्दिर में हैंडपम्प लगाने के आदेश
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन ने जलकल विभाग के अधिकारियों को कांवड मार्ग पर शुद्ध क्लोरिनयुक्त निर्बाध पेयजल की आपूर्ति करने के निर्देश दिए है। पानी का छिडकाव, पाईप लाईन लीकेज को सहीं कराने के निर्देश दिए है। बझेडी अन्डर पास स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मन्दिर में पीने के पानी की व्यवस्था हेतू एक हैण्डपंप लगाने के आदेश दिए।

शिव चौक पर कंट्रोल रूम की छत से विशालकाय होर्डिंग्स हटाने के आदेश
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन ने शिव चौक स्थित गोल मार्किट में कॉवड कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए है। कन्ट्रोल रूम मे सम्पूर्ण कॉवड मेले की सीसीटीवी व ड्रोन कैमरो के माध्यम से निगरानी की जाती है। चेयरपर्सन ने कन्ट्रोल रूम की छत पर विभिन्न विज्ञापन एजेन्सीयो द्वारा लगाए गए विशालकाय होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दिए है। मदीना चौक के पास बीच सडक पर एक विशालकाय होर्डिंग्स लगा हुआ है, जिसका कुछ हिस्सा लटकर सडक पर झूल रहा है। उसे भी हटाने के निर्देश दिए गए है। वहीं कांवड मार्ग से अतिक्रमण को भी हटाया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल