मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भारत सरकार की दो सदस्य टीम ने कृषि अधिकारी के साथ विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की है। उनके द्वारा तीन थोक विक्रेता, गोदाम, दो समिति के केन्द्र, इफको कृषि सेवा केन्द्र आदि का निरीक्षण किया गया है। दोनों अधिकारियों ने रिकार्ड से स्टॉक का मिलान किया है। इस दौरान भारत सरकार की टीम को सब कुछ सहीं मिला है। उन्हें खाद में कोई अनियमितता नहीं मिल पायी है।
शुक्रवार को भारत सरकार की टीम खाद की चैकिंग करने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंची। टीम में भारत सरकार के दो उच्चााधिकारी शामिल रहे। इस टीम ने कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया और खाद पटल लिपिक राहुल चौधरी के साथ विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। नई मंडी में टीम के द्वारा प्रकाश ट्रैडिंग कम्पनी, भगत सिंह कम्पनी, गोपाल ट्रैडिंग कम्पनी का निरीक्षण किया गया। यहां पर रखे स्टॉक का रिकार्ड से मिलान किया गया। इसके बाद टीम ने इफको कृषि सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। वहीं शेरनगर और पचेंडा समिति केन्द्र का निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि टीम को सब कुछ रिकार्ड के अनुसार रखा हुआ मिला है। निरीक्षण शानदार रहा है। कोई अनियमितता नहीं पायी गई है।







