मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण द्वारा एथलेटिक्स खिलाड़ी कु0 नेहा बालियान का दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में चयन होने पर फूलमाला,पटका पहनाकर एवं खेल किट देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कुo नेहा को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की

इस अवसर पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह , उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई, सत्येंद्र बालियान,अध्यक्ष,राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर,राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर,
जिला खेल कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में चयन होने पर कुo नेहा एवं उनके कोच विकास सैनी को उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 65





