Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नाबालिग के साथ छेडछाड व अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 05 वर्ष कारावास व 11 हजार का अर्थदण्ड

नाबालिग के साथ छेडछाड व अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 05 वर्ष कारावास व 11 हजार का अर्थदण्ड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नाबालिग के साथ छेडछाड व अश्लील हरकत करने वाले 01 आरोपी को 05 वर्ष कारावास व ₹11,000/- अर्थदण्ड की कराई गई सजा, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना सम्पादित कर तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी के तहत माननीय न्यायालय ने सुनाई सज़ा।

पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0 द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में मुजफ्फरनगर पुलिस, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा माननीय न्यायालय में की गयी प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप आज दिनांक 29.07.2026 को माननीय न्यायाधीश श्रीमती मंजुला भलोटिया मा0 न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश पोक्सो-1/मुजफ्फरनगर द्वारा थाना फुगाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 55/2022 धारा 354(क),504 भादवि व 9/10 पोक्सो एक्ट के 01 आरोपी को 05 वर्ष कारावास व 11,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

दण्डित किए गए आरोपी का नाम व पता-
1. जमात अली पुत्र सराजू निवासी ग्राम जोगिया खेडा थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल