Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 10 हजार की रिश्वत लेते उपनिदेशक गिरफ्तार, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई

10 हजार की रिश्वत लेते  उपनिदेशक गिरफ्तार, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

 

मुरादाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के उपनिदेशक रूप सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बरेली विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई मंडी समिति परिसर में की। आरोप है कि बीज सत्यापन और टैग जारी करने के नाम पर किसान से 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल