Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ईओ के कार्यालय में कई घंटे चला धरना, नौकरी व सात लाख मुआवजा देने के आश्वासन पर हुआ खत्म

ईओ के कार्यालय में कई घंटे चला धरना, नौकरी व सात लाख मुआवजा देने के आश्वासन पर हुआ खत्म

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका में संविदा कर्मी हर्ष की मौत से खफा गुस्साए लोग नगर पालिका में पहुंचे। गुस्साए लोगों ने नगर पालिका में पहुंच कर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर किया। इसके बाद गुस्साए लोग ईओ के कार्यालय में धरने पर बैठ गए। गुस्साए लोगों के ने नौकरी और मुआवजे की मांग की। नगर पालिका ईओ पवन कुमार और गुस्साए लोगों के बीच कई बार वार्ता हुई, लेकिन अभी तक कोई समाधान न होने पर लोगों में रोष बना हुआ है। संविदाकर्मी लाइनमैन हर्ष की मौत से खफा ईओ कार्यालय में धरने पर बैठक लोगों की ईओ के साथ सफलता पूर्ण वार्ता हुई। वार्ता में ईओ पवन कुमार ने परिवार के लोगों को एक सदस्य को  नौकरी और सात लाख रुपए मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं प्रतिमाह पांच हजार की पेंशन का आश्वासन दिया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पांच लाख रुपए की सहायता कराने का भी आश्वासन दिया गया है। इस आश्वासन के बाद गुस्साए लोग शांत हो गए और उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल