Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » अमोनियम सल्फेट की बिक्री पर रोक लगाने के लिए किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

अमोनियम सल्फेट की बिक्री पर रोक लगाने के लिए किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जनपद में अमोनियम सल्फेट की हो रही बिक्री पर रोक लगाने को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है। जिलाध्यक्ष सुधीर पवार के नेतृत्व में किसानों ने डीएम के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को दिया है।


जिलाध्यक्ष सुधीर पवान ने कहा कि जनपद में निजी क्षेत्र की दुकानों पर एसपीके के स्थान पर अमोनियम सल्फेट की आपूर्ति की गयी है। खाद के बोरे पर बड़ा एसपीके लिखकर छोटा सा अमोनियम सल्फेट लिखा है। यह उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि जनपद मुरादाबाद में कृषि विभाग उर्वरक अनुभाग लखनऊ द्वारा 150 मीट्रिक टन एनपीके निजी क्षेत्र में आपूर्ति हेतु आबंटन किया था। किसानों द्वारा हमारे संज्ञान में लाया गया कि निजी दुकानों पर किसानों को बड़ा एनपीके एवं छोटा अमोनियम सल्फेट लिखकर किसानों को भ्रम में डालकर बेचा जा रहा है। यह पैकेजिंग किसानों को भ्रमित करने, उत्पाद की वास्तविक पहचान छिपाने तथा एनपीके उर्वरक का आभास कराने का प्रयास प्रतीत होता है। यह स्थिति केवल भ्रामक व्यापारिक गतिविधि नहीं बल्कि उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 की भावना एवं प्रावधानों का उल्लंघन है। किसी भी उर्वरक की पहचान, संरचना एवं श्रेणी के संबंध में भ्रम उत्पन्न करना किसानों के साथ धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है। भ्रामक नामों, पैकेजिंग अथवा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उर्वरकों का विक्रय दंडनीय कृत्य है तथा ऐसे मामलों में उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अंतर्गत कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। इस दौरान बाबा संजीव सहरावत, विपिन त्यागी, परमेन्द्र सहरावत, विवेक भाटी, अमित चौधरी, योगेन्द्र पवार, मुकेश ठाकुर, दुष्यंत मलिक, सहजाद त्यागी, तस्लीम त्यागी, रजनीश त्यागी, शहजाद राव, सानूर राणा, कपिल राठी, कपिल बालियान, मनीष तोमर, रामकुमार सोनू, जाबिर राणा ब्लाक उपाध्यक्ष, महाबीर राठी आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल