Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » छात्राओं से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने की सस्पेंड करने की मांग

छात्राओं से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने की सस्पेंड करने की मांग

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ट्रेड डील को तुरंत वापस लिया जाए और छात्रों से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को कार्रवाई करते हुए सस्पेंड किया जाए।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. शाह आलम ने कहा कि लाठी चार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। छात्राओं से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए। वहीं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा तुरंत लिया जाए। पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसानों, असंगठित मजदूरों व आमजन के लिए एक एम्स हॉस्पिटल की स्थापना की जाए। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन करेंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल