मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में जनपद मुजफ्फरनगर ने प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया है। इस योजना को लेकर मुजफ्फरनगर टॉप टेन की सूची में शामिल हो गया है। जनपद में 12337 लोगों ने अपने घरों में सोलर पावर प्लांट लगवाया है। वहीं शासन स्तर से करीब 10825 लोगों के खातों में 95 करोड सब्सिडी भी पहुंच गई है। इस योजना में प्रथम स्थान पर लखनऊ, द्वितीय स्थान पर कानपुर और तृतीय स्थान पर वाराणसी आया है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में रूफटाप सोलर पावर प्लांट लगाए जा रहे है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए करीब 20421 लोगों ने आवेदन किया है। जनपद में करीब 12337 घर सोलर पावर प्लांट से रोशन हो रहे है। इसके अलावा 10825 लोगों के खातों में पहुंची 95 करोड की सब्सिडी भी पहुंच गई है। वहीं पावर कारपोरेशन के द्वारा भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है। घरेलु उपभोक्ताओं की छत पर दो किलोवॉट से दस किलोवॉट तक के ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट लगाए जा रहे है। राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा दो किलोवॉट सोलर रूफटाप पावर प्लांट की स्थापना पर 90 हजार रुपए अनुदान है। वहीं तीन किलोवॉट व उससे अधिक पर 1.08 लाख का अनुदान है। इस योजना को बैंक पलीता लगाने में लगे हुए है। सोलर पावर प्लांट के लिए लाभार्थियों का बैंक से समय पर लोन नहीं हो रहा है। बैंक लाभार्थियों को लोन के लिए चक्कर कटा रहे है। यदि बैंकों की कार्यशेली में सुधार हो जाए तो मुजफ्फरनगर की भविष्य में रैंकिंग ओर अच्छी हो सकती है।

इन्होंने बताया
इस योजना मुजफ्फरनगर का प्रदेश में दसवां स्थान आया है। जनपद में करीब 12337 घरों में सोलर पावर प्लांट लग चुका है। करीब 10825 लोगों के बैंक खातों में 95 करोड की सब्सिडी भी आ चुकी है। इस योजना में बैंक सहयोग नहीं कर रहे है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए बैंक लोन नहीं दे रहे है। जिस कारण आवेदनकर्ता लोन के लिए बैंकों के चक्कर लगा रहे है और उन्हें उक्त योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
भजन सिंह, प्रभारी परियोजना यूपीनेडा





