Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » गलाघोटू बीमारी को लेकर 3.50 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण

गलाघोटू बीमारी को लेकर 3.50 लाख पशुओं का हुआ टीकाकरण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में पशुपालन विभाग के द्वारा गलाघोंटू बीमारी को लेकर पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। पशुपालन विभाग की विभिन्न टीमों के द्वारा गामीण स्तर पर पहुंचकर करीब 3.50 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया है। विभाग के द्वारा यह विशेष अभियान 15 जुलाई तक चलाया जाएगा।
पशुओं में आ रही गलाघोटू बीमारी की रोकथाम के लिए पशु पालन विभाग पूरी तरह से अलर्ट बना हुआ है। पशुपालन विभाग के द्वारा इस बीमारी को लेकर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए करीब 30 अधिक पशु चिकित्सकों की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय है। जनपद में करीब 4.38 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जाना है। विभाग के द्वारा अभी तक करीब 3.50 लाख पशुओं का टीकाकरण हुआ है। विभाग के द्वारा यह अभियान 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। विभागीय टीम 15 जुलाई तक सभी पशुओं का टीकाकरण कार्य पूर्ण करने का दावा कर रही है।

22 जुलाई से शुरू होगा खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान
मुजफ्फरनगर। पशुपालन विभाग के द्वारा गलाघोटू बीमारी के बाद खुरपका मुंहपका टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 22 जुलाई से शुरू किया जाएगा। इस अभियान में करीब 5.29 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान 5 सितम्बर तक जनपद में चलेगा।

इन्होंने बताया
जनपद में गलाघोंटू बीमारी को लेकर पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक करीब 3.50 लाख पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। जनपद में 4.38 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जाना है। 15 जुलाई तक इस अभियान को चलाया जाएगा।
डा. जितेन्द्र गुप्ता, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल