Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बारिश से बाधित रही बिजली सप्लाई, कई बिजलीघर रहे बंद

बारिश से बाधित रही बिजली सप्लाई, कई बिजलीघर रहे बंद

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है, लेकिन बारिश के कारण बिजली सप्लाई फेल हो गई। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लोग काफी परेशान रहे। बारिश की बूंदों से हाईटेंशन लाइनों में ब्रेकडाउन और फाल्ट आदि हो गए। जिस कारण 62 से अधिक बिजलीघरों से सप्लाई काफी प्रभावित रही है। शहर के कई बिजलीघर बंद होने के कारण सरकारी दफ्तरों में भी काम काज काफी प्रभावित रहा है।
मंगलवार सुबह से भी भीषण गर्मी को लेकर लोगों का बुरा हाल बना हुआ था। धूप तेज होने के कारण लोग काफी परेशान दिखाई दिए। करीब 11 बजे आकाश में काले बादल छा गए और सूर्य बादलों में छिपने से लोगों को सूर्य की तपिश से काफी राहत मिली। कुछ देर के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण शहर और देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश की बूंदों के कारण नरा, भोपा रोड, जौली रोड, बंधाई कलां आदि विभिन्न स्थानों पर हाईटेंशन लाइनों में ब्रेकडाउन हो गया। जिस कारण मिमलाना रोड, शामली रोड, रूडकी रोड, टाउन हाल रोड, जिला अस्पताल, मंडी समिति, गांधी कालोनी, पचेंडा रोड, टीपी नगर, नुमाईश कैम्प, महावीर चौक, सुजडू, रोहाना आदि बिजलीघरों से आपूर्ति कई घंटे प्रभावित रही है। ऐसे में सरकारी दफ्तरों में भी कार्य काफी प्रभावित रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बारिश में फाल्ट और ब्रेकडाउन को सहीं करते हुए सप्लाई को चालू किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल