Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » छह सूत्रीय मांग पूरी न होने पर संगठन ने दी ईओ को कलमबंद कदम उठाने की कडी चेतावनी

छह सूत्रीय मांग पूरी न होने पर संगठन ने दी ईओ को कलमबंद कदम उठाने की कडी चेतावनी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में नगर पालिका के कर्मचारियों ने बैठक करते हुए छह सूत्रीय मांगों को लेकर ईओ पवन कुमार को ज्ञापन दिया है। अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री विकास शर्मा ने ईओ से कहा कि 13 जुलाई दोपहर दो बजे तक समाधान नहीं हुआ तो मजबूर होकर संगठन को सर्वप्रथम पालिका के समस्त विभागों में कलमबंद जैसे कदम उठाने पड सकते हैं जो बाद में आंदोलन का रूप भी ले सकता है।
अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री विकास शर्मा ने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी पत्रावलियां समस्त औपचारिकताएं पूर्ण होने, स्वीकृत होने के उपरांत भी बोर्ड के समक्ष रखे जाने के कारण तथा बोर्ड बैठक के आहूत होने में लगने वाले समय में विलंब होने के दृष्टिगत भुगतान हेतु काफी समय लंबित रहती हैं। उस कारण संबंधित कर्मचारी को अत्याधिक आर्थिक हानि का सामना करना पडता है। ऐसे प्रकरणों में पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी पत्रावलियों का बोर्ड की स्वीकृति की प्रत्याशा में भुगतान यथा-समय कराते हुए बाद में आहूत बोर्ड बैठक में अनुमोदन करा लिया जाए। पालिका के कार्यस्त समूह घ के कर्मचारियों का स्थानान्तरण उचित स्तर से न करते हुए नियम विरूद्ध व असंवैधानिक रूप से कर दिया जाता है। संगठन यह मांग करता है कि इस प्रकार के आदेशों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाई। भविष्य में समूह घ के कर्मचारियों के संबंध में किसी भी प्रकार के आदेश शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप सक्षम अधिकारी के माध्यम से ही जारी किये जाए। उन्होंने कहा कि समूह ग के कुछ कर्मचारियों का अकारण / राजनैतिक कारणों से स्थानान्तरण किया गया है, जो कर्मचारियों के शोषण की श्रेणी में आता है। इस प्रकार की स्थिति में कर्मचारी के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पडता है। संगठन यह मांग करता है कि भविष्य में किसी भी कर्मचारी के स्थानान्तरण से पूर्व संगठन के अध्यक्ष / महामंत्री के साथ समुचित वार्ता अथवा जानकारी के आदान-प्रदान उपरांत ही स्थानान्तरण की प्रक्रिया अमल में लाई जाए ताकि पालिका के कर्मचारी पूर्ण लगन एवं किसी भी प्रकार के भय से मुक्त होते हुए अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन कर सके। संगठन इसरार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जलकल विभाग के भविष्य निधि खाते से लगभग 2.00 लाख रूपये से अधिक की धनराशि की निकासी उनकी बिना जानकारी में निकाले जाने का प्रकरण पुन: आपके संज्ञान में लानां चाहता है। इस संबंध में संगठन की ओर से पूर्व में भी कई पत्र पालिका प्रशासन को प्रेषित किये गये हैं तथा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पालिका के अधिकारीगण एवं बैंक के अधिकारीगण से कई बार वार्ता किये जाने के उपरांत भी आज दिनांक तक संबंधित कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में धनराशि वापस उपलब्ध नही कराई गई है। पालिका के कर्मचारी अल्प वेतन भोगी कर्मचारी की श्रेणी में आते हैं तथा भविष्य निधि खाते से इस प्रकार से धनराशि की निकासी हो जाने पर अन्य समस्त कर्मचारियों में भय की स्थिति बनी हुई है। संगठन यह मांग करता है है कि पालिका प्रशासन तत्काल संबंधित बैंक के अधिकारियों से वार्ता/आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित कर्मचारी की आहरित धनराशि वापस कराये जाना सुनिश्चित करे। संगठन यह मांग करता है कि पालिका प्रशासन द्वारा सभी कर्मचारियों का आई०डी कार्ड (पी०वी०सी०) तैयार कराकर प्रत्येक कर्मचारी को उपलब्ध कराया जाए। पालिका के समस्त विभागों में पालिका में आउटसोर्सिंग माध्यम से कम्प्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध कराये गये हैं, जो विगत कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में उक्त कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी एक तरह से पालिका परिवार के सदस्य की भाँति हैं। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन भुगतान के संबंध में शासन द्वारा लगातार शासनादेश के वेतन भुगतान के निर्गत किये जा रहे हैं परन्तु पालिका में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को शासनादेशानुसार वेतन का भुगतान नही किया जा रहा है। यह अत्यन्त गंभीर स्थिति है। इस दौरान मंडलाध्यक्ष मो. सालिम, प्रवीण कुमार, दुष्यंत कुमार, फिरोज खां, विकास कुमार, नितिन कुमार, मनीष कुमार, आकाश दीप, सुनील गर्ग, मनोज बालियान, वसीम, गोपी वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल