मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन एवं प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग अभिनव राज तथा जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव के मार्गदर्शन में वन महोत्सव – 2026 के उपलक्ष्य में स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।


उक्त कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया‚ वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमती मंजुला , प्रवक्ता मीनाक्षी, अंजली, काजल, रवीना द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उक्त आयोजन में विद्यालय की छात्राओं, सानिया, साजिया, सुहाना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में निरंतर वृक्षारोपण महाअभियान संचालित कर जन सहभागिता बढ़ाकर वृक्षारोपण किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश राज्य ने वृक्षारोपण महाअभियान को “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में नाम दर्ज करा कीर्तिमान स्थापित किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शानदार पहल “एक पेड़ मां के नाम” अभियान ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है।
निरन्तर वृक्षारोपण अभियान से धरती पर हरित आवरण की वृद्धि हो रही है।
वन महोत्सव की शुरुआत 1950 में तत्कालीन केंद्रीय कृषि एवं खाद्य मंत्री डॉ.के.एम. मुंशी द्वारा की गई थी‚ वनों की कटाई, मृदा अपरदन, घटती वर्षा और घटते वन संसाधन व वन संरक्षण के दृष्टिगत इस महोत्सव की शुरुआत की गईं।
वन महोत्सव महत्वपूर्ण पर्यावरणीय और सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति करता है ::::
हरित आवरण में वृद्धि
वृक्षारोपण से खराब हो चुकी भू-आकृतियों को पुनर्स्थापित करने, वन आवरण में सुधार करने और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।
जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करना
पेड़ वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और प्राकृतिक कार्बन सिंक के रूप में कार्य करते हैं, जिससे जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद मिलती है।
जैव विविधता का संरक्षण वन पक्षियों, स्तनधारियों, कीड़ों और अनगिनत अन्य प्रजातियों के लिए आवास प्रदान करते हैं जो जीवित रहने के लिए स्वस्थ पारिस्थितिक तंत्र पर निर्भर करते हैं।
मृदा अपरदन को रोकना पेड़ों की जड़ें मिट्टी को स्थिर करती हैं, कटाव को कम करती हैं और भूमि की उत्पादकता में सुधार करती हैं।
वायु और जल की गुणवत्ता में सुधार पेड़ हवा से प्रदूषकों को छानते हैं, स्थानीय तापमान को नियंत्रित करते हैं और भूजल पुनर्भरण को बढ़ाते हैं। ग्रामीण आजीविका का समर्थन करना वृक्षारोपण की कई पहल वृक्षारोपण और रखरखाव गतिविधियों में शामिल स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करती हैं।





