Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बसेडी में बनेंगा 44.56 करोड से जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, चल रहा निर्माण कार्य

बसेडी में बनेंगा 44.56 करोड से जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, चल रहा निर्माण कार्य

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी संस्था यूपी सिडकों के द्वारा बनाया जा रहा है। वहीं जिला समाज कल्याण विभाग की देखरेख में विद्यालय का संचालन होगा।
खतौली के रतनपुरी क्षेत्र में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के लिए पूर्व में भूमि का चयन किया गया था। जांच पडताल होने पर भूमि कम पायी गई। जिस कारण रतनपुरी में उक्त विद्यालय नहीं बन पाया। अब छपार क्षेत्र के बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। भूमि का चयन करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शासन स्तर पर उक्त प्रस्ताव पर स्वीकृति की मोहर लग गई। अब बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस विद्यालय को कार्यदायी संस्था यूपी सिडकों के द्वारा बनाया जा रहा है। इसके लिए करीब 44.56 करोड का बजट आया हुआ है। शासन स्तर से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के नाम में परिवर्तन करते हुए जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय नाम किया गया है। यहां पर कक्षा 6 से 12 तक यह आवासीय विद्यालय है। जिसकी क्षमता 495 बच्चों की है। शासन स्तर से शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा के साथ निशुल्क छात्रावास, पाठय पुस्तके, यूनीफार्म और खेलकूद आदि की भी व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा स्मार्ट क्लास भी चलेगी। विद्यालय में अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों को दाखिले में वरीयता दी जाएगी।

इन्होंने बताया 
छपार क्षेत्र के बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने के लिए 30 बीघा भूमि को चिन्हित किया गया है। यहां पर विद्यालय बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 44.56 करोड की धनराशि से इस आवासीय विद्यालय को बनाया जाएगा। कक्षा 6 से 12 तक आवासीय विद्यालय बनेगा। इसे कार्यदायी संस्थायूपी सिडको के द्वारा बनाया जा रहा है।
कमलेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल